Connect with us

गाजीपुर

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम ने जीता उपविजेता का खिताब

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। नेहरू स्टेडियम में गाजीपुर खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नेहरू विद्यालय एवं नेहरू स्टेडियम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, नंदगंज की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए लीग मैच में शाह फैज पब्लिक स्कूल, क्वार्टर फाइनल में चिन्मय एकेडमी, भारत तथा सेमीफाइनल में सनबीम स्कूल, महाराजगंज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने शानदार संघर्ष किया और उपविजेता के रूप में प्रतियोगिता का समापन किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर कप्तान अनंत यादव, कोच सुमित यादव सहित समस्त खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page