Connect with us

गोरखपुर

सती माता ब्रह्मस्थान पर हवन पूजन एवं भंडारे का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित बांसगांव तहसील के रामपुर बघौरा में सती माता ब्रह्मस्थान पर पौष मास के पूर्णिमा के अवसर पर पंडित लाल जी शुक्ला के द्वारा हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यहां के पुजारी पंडित लाल जी शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सती माता ब्रह्मस्थान रामपुर बघौरा में विधि-विधान से हवन एवं पूजन करके विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा की जो भी भक्तगण माता के दर्शन के लिए यहां आते हैं तो उनकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है।

उन्होंने अभी बताया की इस भव्य कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु गण आते हैं और माता का दर्शन करके प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार पांडे, सुधा बिंदु साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक रामकृष्ण शरण मनी त्रिपाठी, मान्यता प्राप्त पत्रकार दुर्गेश मिश्र, सुशील कुमार सिंह, संपादक ,मासिक पत्रिका , डॉ अनिल पांडे , पत्रकार  प्रमोद कुमार पांडे सहित चौरी चौरा तहसील के नायब तहसीलदार विजय यादव सहित क्षेत्र के तमाम गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page