Connect with us

गाजीपुर

सड़क मरम्मत को लेकर गरमाया माहौल, छात्र सभा अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जखनियां क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष पंकज यादव ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जखनिया नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता को संबोधित था, जिसमें दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी मोड़ गेट से धमराव तक की सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की गई।

ज्ञापन में पंकज यादव ने बताया कि यह सड़क 124 डी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के निर्माण में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे आमजन खासकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की मरम्मत या सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है।

Advertisement

इस दौरान कांग्रेस नेता जावेद आलम, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला महासचिव उज्जवल कुमार, शिवानंद यादव, अनुराग यादव, गुलशन यादव, आकाश, पियूष बागी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पंकज यादव ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि यदि इस अवधि में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेंगे और संघर्ष करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page