वाराणसी
मंदिर में भजन को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार
वाराणसी। जिले के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत को विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि “मस्जिद-मजारों पर सुबह लाउडस्पीकर बजाने वालों को हमारे हनुमान चालीसा से कैसे दिक्कत हो रही है, हमें बताया जाए।”
घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर बीते गुरुवार को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पाठ का विरोध करने पर पुजारी की तहरीर पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया था।
मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति ने पुलिस को बताया कि शाम 7:30 बजे मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था, तभी पीछे से अब्दुल नासिर और उसका बेटा आए और गाली-गलौज करते हुए लाउडस्पीकर बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि “दोबारा लाउडस्पीकर बजा तो तुम्हारी खैर नहीं है।”
दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुजारी संजय कुमार प्रजापति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और दो आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।
मंदिर परिसर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें कई हिन्दू संगठनों के लोग उपस्थित रहें।
