Connect with us

अपराध

सगे चाचा ने लूटी किशोरी की अस्मत, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सगे चाचा द्वारा मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूस कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी बेहोश हो गई थी। होश आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात को अपनी चाची को बताया। पीड़ित किशोरी की चाची की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

पीड़ित किशोरी की चाची ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, किशोरी के माता-पिता काम के सिलसिले में गुजरात के राजकोट में रहते हैं। 23 अगस्त की रात करीब एक बजे चाचा छत के सहारे घर में घुस गया। कमरे में पांच अन्य छोटे भाई-बहनों के साथ सो रही किशोरी के साथ जबरदस्ती मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया।

Loading...

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ-साथ पीड़िता के घरवालों से जानकारी प्राप्त की। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी का चालान न्यायालय से किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page