Connect with us

मिर्ज़ापुर

संविधान गौरव अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भाजपा जिला कार्यालय, पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी, बरौधा कचार मिर्जापुर के सभागार कक्ष में संविधान गौरव अभियान की जिला कार्यशाला मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

सरोज कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करना है। उन्होंने भाजपा अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों और बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को बढ़ावा दिया जाए।

अभियान के तहत आयोजित होंगी विविध गतिविधियां
कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी जिला केंद्रों पर “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” विषय पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में क्विज, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अनुसूचित जाति छात्रावासों और कॉलेजों में युवाओं के बीच संविधान की महत्ता और बाबा साहेब के योगदान पर चर्चा होगी। 25 जनवरी को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता आम जनता के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना और नीति निर्देशक तत्वों का सामूहिक पठन करेंगे।

Advertisement

कार्यशाला में शामिल विशिष्टजन
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने की और अभियान संयोजक अमित कुमार पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चेयरमैन डीसीएफ विजय कुमार वर्मा, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, पूर्व महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, अभियान सह संयोजक राजेश कुमार, आभा पटेल, और जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page