Connect with us

वाराणसी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला बी प्लस प्लस ग्रेड, राज्यपाल ने दी बधाई

Published

on

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की ओर से बी प्लस प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। नैक की टीम ने पिछले महीने विश्वविद्यालय का दौरा किया था। ग्रेड मिलने की जानकारी के बाद कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रयासों का परिणाम है।

हालांकि, कुलपति प्रोफेसर विहारीलाल शर्मा ने ग्रेड मिलने की आधिकारिक जानकारी होने से इनकार किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी जारी कर सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page