वाराणसी
संपूर्णानंद में अभद्र टिप्पणी करने वाला अतिथि अध्यापक कार्यमुक्त
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक डॉ. राहुल सिंह को अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है। 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बातचीत कर रहे थे। इस घटना की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई जिसके बाद प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया।
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अनुशंसा पर कुलसचिव राकेश कुमार ने डॉ. राहुल सिंह को उनके पद से हटा दिया। देर शाम को इसका आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया। जिसमें यह उल्लेख किया गया कि सामाजिक विज्ञान विभाग के अंतर्गत आने वाले डॉ. राहुल सिंह का वीडियो वायरल होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त किया जा रहा है।
