Connect with us

बलिया

संपत्ति हड़पने को लेकर जिंदा महिला को बनाया गया मृतक, डीएम से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया (जयदेश)। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में उस समय चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब बसंतपुर, तहसील बैरिया निवासी श्रीमती शारदा देवी ने खुद के जीवित होने का दावा करते हुए दस्तावेजों सहित प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्व अभिलेखों में मृतक घोषित कर दिया गया है, जबकि वे पूर्ण रूप से जीवित हैं।

शारदा देवी ने बताया कि उनके बड़े पिताजी के पुत्रों ने षड्यंत्रपूर्वक वर्ष 2023 में उन्हें मृत दिखाकर वसीयत बदलवा दी और उनकी पैतृक संपत्ति को हड़पते हुए अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि वह स्व. राजा राम सिंह की इकलौती संतान हैं और उनके पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति का वैध उत्तराधिकारी उन्हें ही माना गया था।

Loading...

महिला की आपबीती सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बैरिया के उप जिलाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया और निर्देश दिया कि तीन दिवस के भीतर मामले की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जोड़ा और सभी शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page