अपराध
संपत्ति विवाद में रिश्तो को किया तार-तार
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
विकलांग देवर पर झूठे छेड़खानी का लगाया आरोप
चाचा ने उच्याधिकारियों से तथ्यों के साथ मिलकर लगाई गुहार
वाराणसी।परिवारिक विवाद में रिश्ते कितने बिगड़ते जा रहे हैं।लोग एक दूसरे पर स्तरहीन आरोप पर उतर आ रहे है।इसकी बानगी तो कई है।मगर ताजा मामला यह है कि मडुण्वाडीह की रहने वाली एक विधवा महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने विकलांग देवर नर्वदेश्वर राय निवासी बद्री नगर कॉलोनी भूल्लनपुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने का मामला बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी अनुसार भाभी ने तहरीर में जो समय व दिनांक को छेड़खानी का आरोप लगाया है पीड़ित उस वक्त के कुछ दिन पहले ही सपरिवार अपने कुछ निजी कार्यों से प्रदेश से बाहर था।पीड़ित के चाचा ने यह जानकारी साझा करते हुए आज कैंट एसीपी लखन सिंह यादव से तथ्यों के साथ प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई।जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त ने बातों से सहमत होकर न्याय का भरोसा दिलाया।