Connect with us

वायरल

संदिग्ध स्थिति में हेड कांस्टेबल की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल पंकज कुमार (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद रिस्तल गांव निवासी पंकज कुमार 2011 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में उनका पदस्थापन प्रमोशन के बाद पुलिस लाइन बदायूं में किया गया था। वह पुलिस कैंपस में ही परिवार से दूर अकेले रह रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब तक साथी कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही उनके परिजन बदायूं पहुंचे, जहां शव को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बाद में उन्हें पुलिस सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपते हुए विभागीय वाहन से गाजियाबाद स्थित घर भेजा गया।

पंकज कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके छोटे भाई विक्रम निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page