Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध स्थिति में शिक्षामित्र की मौत, खिड़की की सरिया से लटकता मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में सोमवार शाम एक शिक्षामित्र का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान 45 वर्षीय संगीता चौधरी पत्नी दीपक चौधरी के रूप में हुई, जो गाजीपुर के खोजपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत थीं।

बताया जा रहा है कि संगीता पिछले छह महीनों से डुबकियां बाजार में किराए के मकान में अकेली रह रही थीं। सोमवार को उनका शव खिड़की की सरिया से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन घटनास्थल के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उन्होंने खुदकुशी की या यह कोई साजिश थी।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से इस मामले की पड़ताल कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page