Connect with us

गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर‌ (जयदेश)। नंदगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार की शाम में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आलमपुर गांव की निशा राजभर(25) पत्नी जितेन्द्र राजभर मंगलवार की शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी स्वजनों को होने पर फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर वापस आ गए। इसके बाद मृतका के मायके सम्मनपुर थाना नोनहरा में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका निशा के पिता बुद्धिराम ने थाना नंदगंज में सूचना दी।

Loading...

मृतका की शादी 1जून 2025 को हुई थी। मौके पर भुड़कुड़ा सीओ शुभम वर्मा, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है‌। खबर लिखे जाने तक थाना में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page