Connect with us

राज्य-राजधानी

संत कबीर नगर पुलिस ने 40 लाख के गुमशुदा मोबाइल किये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संतकबीरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जनपद के विभिन्न थानों से गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत सर्विलांस टीम ने तकनीकी प्रयासों के जरिये मोबाइल फोनों का लोकेशन ट्रैक कर उन्हें खोज निकाला। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

बरामदगी अभियान में सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह, हेड कांस्टेबल रामललित, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अमरजीत मौर्य, कांस्टेबल नितीश कुमार, तथा विभिन्न थानों के CEIR पोर्टल कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

एसपी ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page