वाराणसी
संकल्प संस्था ने किया घट यात्रा का स्वागत
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: श्री पद्मावती महिला मंडल वाराणसी द्वारा विश्व कल्याण एवं शांति के लिए बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर मैदागिन वाराणसी में श्री सर्वतो भद्र महामंडल विधान महोत्सव एवं शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शनिवार को घट यात्रा से हुआ। दशाश्वमेध घाट से निकली यह यात्रा गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए चौक पहुंची। जहां संकल्प की ओर से संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, आलोक कुमार जैन, गीता जैन, विष्णु जैन आदि सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति मे वैश्विक शांति की नितांत आवश्यकता है। श्री सर्वतोभद्र महामंडल विधान महोत्सव एवं शांति महायज्ञ के आयोजन से वैश्विक शांति का मार्ग प्रशस्त होगा ऐसा हमारा विश्वास है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिरीष शाह, लव जी अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, मनीष, भईया लाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
