Connect with us

वाराणसी

‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के अंर्तगत संस्था द्वारा जनमानस में किया गया प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

वाराणसी | अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित ‘‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार को अनवरत चल रहे प्रसाद (खिचड़ी) वितरण के पुनीत कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचन्द सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया गया। जिसका लाभ बाबा श्री काशी विश्वनाथ के भक्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनमानस, श्रमिकों, बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी प्राप्त हो रहा है। जो पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर साधुवाद दिये जाते हैं।

Loading...

आज के प्रसाद वितरण में आलोक जैन, संगीता जैन, रुचिर जैन (अमेरिका), श्रद्धा जैन व आविका का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में सहभागी होना आत्मीय शान्ति प्रदान करता हैं। जो आज के भौतिक्तावादी जीवन में बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प) विष्णु जैन, शिरीष शाह, लव अग्रवाल, अमित, भईयालाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page