Connect with us

वाराणसी

संकल्प अन्नक्षेत्र के 129वें सप्ताह का समापन, प्रसाद वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प के तहत संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र ने शनिवार को अपने साप्ताहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम का 129वां सप्ताह पूरा किया। इस विशेष अवसर पर चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित करने के साथ प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई, जिसमें खिचड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रसाद वितरण में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. शशि द्विवेदी, अनीश द्विवेदी और मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।संस्था का यह निरंतर 129वें सप्ताह प्रसाद वितरण का कार्य अपने आप में समाज सेवा की भावना को प्रकट करता है।

Loading...

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य आलोक कुमार जैन के साथ, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लव जी अग्रवाल, पवन राय, अमित श्रीवास्तव, लल्लन, भईया लाल, मनीष समेत कई अन्य सदस्य और सहयोगी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page