Connect with us

चन्दौली

श्री माता वैष्णो देवी परिवार धाम की शोभा यात्रा में श्रद्धा और भक्ति की बही गंगा

Published

on

चंदौली (जयदेश)। श्री माता वैष्णों देवी परिवार धाम की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के दूसरे दिन रविवार को नगर में मां वैष्णों देवी की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में घोड़ा व डीजे के साथ विभिन्न देवी देवताओं बच्चों द्वारा प्रतिरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।

शोभा यात्रा नगर स्थित अरविंद वाटिका से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं, बालिकाएं, युवक, युवतिया व पुरूष मां के भक्ति गीत पर पूरे मार्ग झूमते नाचते चल रहे थे। तत्पश्चात आयोजक चिंटू अग्रहरि उर्फ श्रीधर बाबा के आवास पर मां की भव्य आरती की गई। वहीं भक्तों ने होली गीत पर अबीर व गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली।

शोभा यात्रा में आगे-आगे मां भक्त मार्ग पर झाड़ू लगाते व टैंकर से पानी का छिड़काव करते हुए चल रहे थे। इस दौरान मां के जयकारे से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा। शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः अरविंद वाटिका में पहुंची। जहां पूरी रात्रि मां का जगराता व श्रृगार के साथ ही नौ कन्या पूजन आदि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page