वाराणसी
श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति द्वारा मनाया गया गणेशोत्सव

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव का आनंदमय पर्व बहुत ही सुन्दर ढंग से मनाया गया। मध्य दोपहर में भगवान श्री गणेश का वेद प्रकाश मिश्र कलाधर गुरू द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ पूजन शुरू हुआ जिसमें गंगाजल और दूध दही घी शहद चीनी एवं पंचामृत से अभिषेक कर बहुत सुन्दर तरीके से उनका शृंगार किया गया। भगवान गणपति का लड्डू ,धान लावा और दूर्वान्कुर से 1008 नामो से सहस्त्रअर्चन कर मोदक और मालपुआ फल से भोग लगाया गया। अन्त में आरती कर सभी श्रध्दालुओ में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कसेरा महामंत्री विनोद कसेरा कोषाध्यक्ष भईया लाल सहित अनिल कसेरा विष्णु कसेरा सोनू अरूण कसेरा अन्य बहुत लोग उपस्थित रहें।
Continue Reading