Connect with us

वाराणसी

श्री काशी साहू समाज ट्रस्ट द्वारा मां कर्मा देवी जयंती एवं होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।श्री काशी साहू समाज ट्रस्ट द्वारा आज मां कर्मा देवी जयंती एवं होली मिलन समारोह का आयोजन खोजवां गांधी चौक स्थित अग्यवान वीर बाबा मंदिर प्रांगण में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल एवं लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी साहू समाज के वरिष्ठ संरक्षक तेज बहादुर गुप्ता चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता बच्चू जी, अजय साहू, दीपचंद, मंदाकिनी गुप्ता रहे।
इस अवसर पर काशी साहू समाज ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि हम लोग आज मां कर्मा देवी का जयंती एवं होली मिलन मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे समाज के जितने भी सम्मानित लोग हैं सभी के घरों में मां कर्मा देवी की मूर्ति घर में हो जिसके लिए आज हम लोग उपस्थित सभी लोगों को मां कर्मा देवी की मूर्ति सप्रेम भेंट करेंगे एवं आगे भी अपने समाज के लोगों को मां कर्मा देवी की मूर्तियां भेंट करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवध साहू, भरत लाल गुप्ता, रामचंद्र साहू, गणेश प्रसाद गुप्ता, आलोक प्रकाश गुप्ता, किशन लाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता ,एवं समाज के कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page