Connect with us

वाराणसी

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्री गणेशोत्सव आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मंगलवार को विराजेंगे लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्री गणेशजी

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन के सभागार में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति व्दारा 17 वां श्री गणेश उत्सव समारोह, मंगलवार, 19 सितम्बर 23, सुबह 9 बजे से पांच दिवसीय श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया है।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण मुम्बई के कारीगरों व्दारा निर्मित लालबाग का राजा की श्री गणेश जी की प्रतिमूर्ति भव्य बने पंडाल में विराजमान कराये। विधिवत् प्राणप्रतिष्ठा व विधि विधान पूजन होगा। तत्पश्चात् लालबाग का राजा का महाआरती होगा, तथा रात्रि 9 बजे महाआरती किया जायेगा।
सांयकाल 5 बजे से झांकी व जागरण का कार्यक्रम आयोजित है।
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति, पांच दिवसीय श्री गणेश उत्सव जोरदार ढंग से मनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वश्री वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, सलाहकार ताना जी पाटिल, हणमंतराव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे, अध्यक्ष आनन्द सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष अजीत पाटिल, बजरंग शिंदे, मूसा मलानी(राजू), सुनील शिंदे, सोनू पाटिल, रवि सेठ, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे,सह कोषाध्यक्ष प्रकाश मिशाल, मंत्री विनोद जाधव, बसंत तामरबेडे, शुभम् पाटिल, सुभाष जगताप(पिंटू), शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, कार्यक्रम संयोजक अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़,सह संयोजक निखिल पाटिल, मीडिया संयोजक डा कैलाश सिंह विकास हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page