वाराणसी
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
Loading...
Loading...
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज के परमानंदपुर और बुलानाला परिसरों में गृह विज्ञान विभाग एवं सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बुलानाला परिसर में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की रिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पूर्णिमा गुप्ता (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) एवं सुमन साहनी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को द्वितीय स्थान और सोनी गुप्ता एवं सलोनी (दोनों बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) को तृतीय स्थान मिला। वहीं, परमानंदपुर परिसर में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की काजल प्रथम स्थान पर रहीं।
Loading...
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की खुशी और बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की वंदना यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की श्वेता गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्याओं प्रो. कुमुद सिंह, डॉ. मृदुला व्यास, डॉ. बंदिनी और डॉ. मीनाक्षी द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रो. अनीता सिंह, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. वेणु वनिता और डॉ. भावना ने किया।
Continue Reading
