Connect with us

बलिया

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज की छात्रा आकांक्षा राव यूपी पुलिस में चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की पूर्व छात्रा आकांक्षा राव ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आकांक्षा वर्ष 2019 की छात्रा रही हैं और एन.सी.सी. की सक्रिय कैडेट भी रही हैं। वर्ष 2023 में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उनका चयन हुआ, जिसके तहत उन्हें 15 जून 2025 को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

Loading...

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह एवं 100 यूपी बटालियन एन.सी.सी. वाराणसी सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने आकांक्षा को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page