Connect with us

गाजीपुर

श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र हुए सम्मानित, भानु प्रताप सिंह ने सीबीएसई मान्यता पर जताई खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के भदौरा क्षेत्र स्थित संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात किसान नेता भानु प्रताप सिंह का विद्यालय आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इसी क्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल भारत लाल ने भानु प्रताप सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में भानु प्रताप सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय कम शुल्क में शहरों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों को विशेष लाभ मिल रहा है। अब अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि गांव में ही बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल रही है, जो सराहनीय पहल है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि उतरौली नौली में संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल की नई शाखा का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिसे सीबीएसई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। नई शाखा में आधुनिक कक्षाएं, अनुभवी शिक्षक, स्वच्छ और सुरक्षित परिसर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह शाखा क्षेत्र में एक अत्याधुनिक और आकर्षक विद्यालय के रूप में विकसित हो रही है, जिससे आसपास के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षक—कंचन राय, अंजू तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, नीलम गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रिंसिपल भारत लाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page