गाजीपुर
श्रीराम कथा का 11 अप्रैल तक चलेगा आयोजन
सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र में धार्मिक आयोजन को लेकर हर्ष का माहौल है। व्यास कृष्ण प्रिया पंडित श्री अमित जी महाराज द्वारा तपोवन आश्रम परमहंस धाम, फाक्सगंज हुसैनपुर, गाजीपुर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कथा का शुभारंभ 3 अप्रैल से हो गया है और 11 अप्रैल को विश्राम तक यह आयोजन लगातार चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक तय किया गया है।
बताया जाता है कि पंडित श्री अमित जी महाराज एक कुशल और प्रभावशाली श्रीराम कथाकार हैं, जिनके कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से आयोजित होते रहते हैं। उनके द्वारा करहियां हुल्लास ब्रह्म बाबा गुरुकुल शिक्षण संस्थान का संचालन भी किया जाता है, जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ भोजन, नाश्ता और आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। संस्थान के शिक्षकों का वेतन भी स्वयं महाराज जी द्वारा वहन किया जाता है और वर्तमान में यहां लगभग पचास बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
ऐसे व्यक्तित्व के धनी कृष्ण प्रिया पंडित श्री अमित महाराज के सान्निध्य में श्रीराम कथा श्रवण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से माताओं, बहनों एवं कथा प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का लाभ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।
