Connect with us

वाराणसी

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, शीतला प्रसाद दुबे को दी अंतिम विदाई

Published

on

मुजेहरा (मिर्जापुर)।11 मई को स्वर्गवासी हुए क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शीतला प्रसाद दुबे को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव मुजेहरा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से देर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।शीतला प्रसाद दुबे समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे और अपने सौम्य स्वभाव के कारण सभी वर्गों में सम्मानित थे।

वे माता प्रसाद दुबे के पुत्र तथा शिक्षक नेता केदारनाथ दुबे के अग्रज थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।दुबे को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार दुबे ने दी। उनके निधन पर कांग्रेस, भाजपा, सपा समेत कई राजनीतिक दलों और शिक्षक संघों द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि देने वालों में राजन पाठक, राजधर दुबे, विधि सिंह, रामनाथ दुबे, जितेंद्र चौबे, कमलेश दुबे, हरिशंकर सरोज, अमिताभ पांडेय, मनोज दुबे, सुभाष पांडे, राकेश सरोज, शेषमणि दुबे, रितेश मिश्रा, विजयशंकर दुबे (टमटम), चंद्र भूषण तिवारी, राजेश नारायण तिवारी, जटा शंकर तिवारी, रमा शंकर शुक्ला, धर्मराज सिंह, सत्य भूषण सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, राकेश यादव, राधाकांत त्रिपाठी, सुशील दुबे, शाश्वत पांडेय, बद्री शुक्ल, योगेश मिश्रा, संजय दुबे, चिंटू तिवारी, उपेंद्र तिवारी, बऊ पाठक, मिंटू दुबे, जनार्दन दुबे, अशोक गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page