गाजीपुर
शैक्षिक भ्रमण को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025-26 के एक्सपोज़र विजिट के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राएं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ बीआरसी सादात परिसर से मऊ (कुशमौर) के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सीताराम यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया तथा उन्हें यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और भ्रमण से अधिक से अधिक शैक्षिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और उनकी जिज्ञासा व नवाचार की भावना को बल मिलता है।

रवानगी के समय प्राथमिक शिक्षक संघ सादात के अध्यक्ष डा. राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, एआरपी सुधीर यादव, सुभाष यादव, संतोष सिंह, सतीश सिंह, रमाशंकर सिंह,अखिलेश यादव, संजय प्रताप बर्नवाल,सावित्री यादव, मीरा तिवारी, शालिनी यादव,पंकज यादव एवं रामदरश यादव व अभिभावक सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
