गाजीपुर
शेरपुर खुर्द में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू की अध्यक्षता में आयोजित हुई शोक सभा
कुडेसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
सभा में वक्ताओं ने पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, मृतकों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। सभा में घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी दुआ की गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक हेमनाथ राय, बैजनाथ राय, मदन राय, दीनानाथ राय, राजेश्वर राय, मिथिलेश राय, रमेश राय, जितेंद्र राय, रामजी राय, रामबली राय, कृष्ण कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
