Connect with us

अपराध

शेयर कारोबार में निवेश लाभ का लालच देकर 65 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

नवी मुंबई के कलंबोली में तीन लोगों ने शेयर कारोबार में अच्छे लाभ का झांसा देकर एक व्यक्ति से शातिर ठगों ने 65 लाख रुपये ठग लिए।‌ नवी मुंबई के साइबर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि शेयर कारोबार योजना के तहत इस साल मई से अगस्त तक इस व्यक्ति से विभिन्न खातों में 65 लाख रुपये जमा करवाये गये, लेकिन उसे अच्छा ‘लाभ’ कभी नहीं मिला।

गजानन कदम ने कहा कि हमने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (क्योंकि अपराध भारतीय न्याय संहिता के अस्तित्व में आने से पहले हुआ था) और सूचना प्रौद्योगिकी के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराध के लिए मामला दर्ज किया है।‌

Loading...

फिलहाल इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है और‌ लोगों को थोड़ा विशेष रूप से जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि शेयर बाजार में हमेशा रिस्क रहता है। ऐसे में जब आपको किसी चीज की पूरी जानकारी ना हो तो उस चीज में इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए और ना ही किसी की बात पर तुरंत यकीन करना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page