पूर्वांचल
शिव बारात की निकली मनमोहक झांकी
मीरजापुर। कछवां आदर्श नगर पंचायत व क्षेत्र के आसपास महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस महापर्व पर पूरे दिन नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलों में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जलाभिषेक तथा रुद्राभिषेक के लिए तांता लगा रहा। जगह-जगह मंदिरों पर पूरे दिन घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। महाशिवरात्रि पूजा को लेकर मझवां स्थिति प्राचीन सारनाथ मंदिर में शुक्रवार को भोर से ही जलाभिषेक के लिए मंदिरों पर रेला उमड़ पड़ा था जो पूरे दिन चलता रहा।

वहीं दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुराणों के अनुसार इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। वहीं मान्यता के अनुसार नए विवाहित जोड़े पूरे दिन दूध से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करते रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में शिव की धुन बचते रहे। परेड वार्ड स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु बिल्व पत्र, भांग, धतूर, बेल आदि सामग्री शिवालय पर चढ़ाते रहें। कछवा डीह,वजहा, मझवा,बाडापुर, बरैनी आदि मंदिरों पर पूरे दिन घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। पूजन-अर्चन का क्रम पूरे दिन चलता रहा।


वहीं कछवा परेड, बजहा, व कछवा डीह की तरफ से शाम 4 बजे भव्य शिव बारात निकाली गई। इस बारात में सैकड़ो की संख्या में शिव भक्तों ने प्रतिभाग किया। शिव बारात के दौरान निकाली गई भव्य झांकियो में शंकर पार्वती झाकी, राधा कृष्ण झाकी, काली तांडव, के साथ शिव बारात की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर परेड वार्ड से नरेश यादव बजहा से व कछवा डीह आशीष तिवारी के नेतृत्व में परंपरागत रूप से शिव बारात निकाली गई है। नगर के परेड में स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई शिव बारात नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः परेड वार्ड मोहल्ले में स्थित शिवालय पर समाप्त हुई है। वही बजहा स्थित शिव बारात भी पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः बाजार में समाप्त किया गया शिव बारात के दौरान नगर मे जाम की स्थिति बनी रही।

परेड वार्ड मोहल्ले से शुरू हुई शिव बारात थाना मुख्य चौराहा, पुलिस चौकी से होते हुए जमुआ चौराहे के पास से वापस क्रिश्चियन हॉस्पिटल चौराहे के रास्ते से परेड वार्ड में पहुंची । इस दौरान बारात में चल रही विभिन्न देवी- देवताओं और शिव गणों की भव्य झांकी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे. मुख्य मार्गों के छतों पर पर भी महिलाएं ,बच्चे और पुरूष खड़े होकर शिव बारात की भव्यता का आनंद लेते रहे। इस मौके पर पुलिस की चुस्त व्यवस्था देखने को मिली।
