Connect with us

वाराणसी

शिव प्रसाद गुप्त जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीज हलकान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान आवारा कुत्तों की मौजूदगी एक गंभीर समस्या बन गई है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में कुत्तों का घूमना आम हो गया है। मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल में प्रवेश करते ही कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ता है, जिससे उनमें काटे जाने का डर बना रहता है। अस्पताल प्रशासन भी इस मामले में कुछ कर नहीं रहा है।

Loading...

यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सर्जिकल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में भी कुत्ते बिना किसी रोक-टोक के घूमते हैं। कई बार ये कुत्ते मरीजों के बेड पर भी बैठ जाते हैं। अस्पताल में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page