Connect with us

वाराणसी

शिवपुर में नगदी और आभूषण समेत 14 लाख की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

चोरों ने बैंक के कैशियर को बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश

वाराणसी। जनपद के शिवपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर अंजनी कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ली। यह घटना 30 सितंबर को न्यू अशोक विहार कॉलोनी में हुई, जब अंजनी कुमार सिंह और उनकी पत्नी दोनों घर से बाहर थे।

जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार सिंह भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 9:15 बजे वह बैंक के लिए निकल गए थे, और उनकी पत्नी, मिडिल स्कूल में अध्यापिका हैं और वह 9:30 बजे विद्यालय चली गईं। शाम 4:30 बजे जब उनकी पत्नी घर लौटी तो उन्होंने घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं। तीन कमरों के दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।

Advertisement

चोरों ने अलमारी से 7 लाख रुपये की नकदी, सोने के तीन मंगलसूत्र, एक चेन, लॉकेट, कान की बालियां और दो सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर दोपहर 1:15 बजे घर में दाखिल हुए और 1:45 बजे वहां से निकल गए। इस आधे घंटे के भीतर चोर 14 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और शिवपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page