Connect with us

वाराणसी

शिवपुर में छठ पूजा का सामान खरीदने निकले व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर सरकारी अस्पताल के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना प्रसाद के रूप में हुई है, जो बिहार के कियुल गांव के निवासी थे और वाराणसी के शिवपुर में अपनी पत्नी और 17 वर्षीय पुत्री के साथ किराए के कमरे में रहते थे। वह एक निजी संस्थान में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना प्रसाद गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे छठ पूजा के लिए प्रसाद लेने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह इंद्रपुर अस्पताल के पास पहुंचे, अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुन्ना प्रसाद हृदय रोग से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था।

Loading...

इस अप्रत्याशित घटना के कारण परिवार में मातम छा गया। छठ पूजा की खुशियों के बीच उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी और बेटी का ग़म से बुरा हाल था, क्योंकि यह त्योहार उनके लिए दुख और शोक में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page