Connect with us

वाराणसी

शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी, डीआरएम ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन (मंडुवाडीह) स्थित रेलवे यार्ड में सोमवार सुबह शंटिंग के दौरान शिवगंगा एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी हो गईं। यह घटना सुबह करीब 7.45 बजे हुई, जब गाड़ी संख्या 12560 का खाली रैक अनुरक्षण (प्राइमरी मेंटेनेंस) के लिए वाशिंग लाइन की ओर ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मंडुआडीह सब्जी मंडी के समीप तेज आवाज के साथ ट्रेन का दीनदयालु कोच और एक पार्सल यान पटरी से उतर गया। घटना की सूचना तुरंत रेलवे कंट्रोल को दी गई, जिसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही डीआरएम आशीष जैन मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में टूल्स वैन और यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों ने बोगियों को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया। साथ ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर पहुंचे ब्रांच अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र से आम लोगों को दूर रखा गया। इस दौरान अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त बोगियों की पहचान सार्वजनिक करने से बचते रहे।

Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना का परिचालन व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। समाचार लिखे जाने तक बोगियों को पटरी पर लाने और स्थिति सामान्य करने का कार्य जारी था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page