Connect with us

मनोरंजन

शिल्पी राज का रोमांटिक भोजपुरी गाना “बोले ले हस के” हुआ रिलीज, साहिल झा और मुस्कान सिंह की केमेस्ट्री ने बटोरीं सुर्खियाँ

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुरी संगीत की मशहूर गायिका शिल्पी राज का नया रोमांटिक गाना “बोले ले हस के” जेएमएफ भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया है। “बोले ले हस के” एक ऐसा गाना है जो शिल्पी राज की मधुर आवाज और साहिल झा व मुस्कान सिंह की बेहतरीन अदाकारी के कारण दर्शकों के दिलों में बस चुका है। बता दें कि यह शिल्पी राज का अब तक का सबसे रोमांटिक गाना है, जो प्रेम की सुखद अनुभूति को बयां करती है। यह गाना रोमांटिक गानों के शौकीनों के लिए एक शानदार तोहफा है।

गाने “बोले ले हस के” को लेकर शिल्पी राज ने कहा, “यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसमें प्यार और भावनाओं की गहराई को संगीत के माध्यम से व्यक्त करने का मौका मिला है। मैं अपने फैंस से उम्मीद करती हूं कि वे इस गाने को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना उन्होंने मेरे पिछले गानों को दिया है।”

इस गाने के लिरिक्स धनंजय कुमार (डी के दीवाना) ने लिखे हैं, जो भोजपुरी संगीत में अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है, जो अपने संगीतमय धुनों के जरिए गाने को और भी खास बना देते हैं।

गाने के म्यूजिक वीडियो में साहिल झा और मुस्कान सिंह की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बक्सर के डुमरांव से आने वाले मुस्कान सिंह सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हैं। उनके वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। दोनों कलाकारों की जोड़ी इस गाने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो का निर्देशन नितेश सिंह ने किया है, जो अपने अद्वितीय निर्देशन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। गाने का पीआर ओ (पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर) रंजन सिन्हा हैं।

अगर आप भी भोजपुरी संगीत के प्रेमी हैं, तो “बोले ले हस के” को मिस न करें और इसे जेएमएफ भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जाकर जरूर सुनें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page