चन्दौली
शिखर नेत्रालय में नि:शुल्क कंबल वितरण और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आज
सैयदराजा (चंदौली)। शिखर नेत्रालय, जेठमलपुर द्वारा 25 जनवरी को नि:शुल्क कंबल वितरण और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर बाईपास नेशनल हाइवे स्थित जेठमलपुर मोड़ के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे किया जाएगा।
आयोजक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन माता लीलावती के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे और नेत्र रोग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नि:शुल्क जांच की जाएगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह और बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, नेत्र परीक्षण के लिए वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
यह शिविर समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक बड़ी सहायता साबित होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
