अपराध
शिक्षिका हुई प्रिंसिपल के साथ फुर्र, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ा रही शिक्षिका प्रिंसिपल के साथ फुर्र हो गई। जब उसका पता नहीं चला तो पति ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है।
Loading...
शिक्षिका के पति ने बताया कि जिस दिन से मेरी पत्नी गायब है। उसी दिन से स्कूल का प्रिंसिपल भी लापता है। क्षेत्र में चर्चा है कि मेरी पत्नी को प्रिंसिपल ही लेकर फरार हो गया है, जबकि दोनों शादीशुदा हैं। दोनों एक-एक बच्चे के माता-पिता बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस शिक्षिका के पति की तहरीर पर सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गईं है।
Continue Reading
