अपराध
शिक्षिका से करोड़ों की ठगी करने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की साइबर सेल की पुलिस टीम ने सोमवार को रिटायर्ड शिक्षिका से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना का सनसनीखेज खुलासा किया। इनके पास से पुलिस ने 3 लाख 70,000 रुपए बरामद किया है। जबकि इससे पहले लखनऊ के बैंक कर्मी समेत दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 16 लाख 63000 बरामद किया था। डीसीपी ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की और अधिकारियों की पीठ थपथपाई।

डीसीपी क्राइम चंद्रकांत मीणा और एडीसीपी क्राइम गौरव कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, 8 मार्च को सिगरा निवासी शम्पा रक्षित के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि, वह टेलिकाम रेगुलेटरी अथारिटी से बोल रहा है और 2 घण्टे में उनका फोन बंद हो जायेगा। थोड़ी देर में आपको पुलिस की ओर से फोन आयेगा। कुछ समय के बाद एक व्यक्ति ने फोन करके खुद को पुलिस स्टेशन महाराष्ट्र का अफसर बताया धमकी दी की आपने घाटकोपर से अपना मोबाइल नंबर लिया है और इससे अवैध काम हो रहा है। तमाम सोशल साइट डाउनलोड करवाकर आरोपियों ने 3.55 करोड़ को आरबीआई का खाता बताकर अपने खातों में मंगवा लिया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल थाना विजय नारायण मिश्र, इंस्पेक्टर अनीता सिंह, सब इंस्पेक्टर सतीश सिंह, संजीव कन्नौजिया, नीलम सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह, गोपाल चौहान, श्याम लाल गुप्ता, गौतम कुमार, अंकित कुमार प्रजापति, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, पुनीता यादव एवं प्रीति सिंह शामिल रहीं।
