अपराध
शिक्षिका के गले का सोने का चैन नोच भाग निकले बाइक सवार बदमाश
रिपोर्ट – गौतम मिश्रा
मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना गांव में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रही एक शिक्षिका के गले से सोने की चैन नोच कर बड़ौरा बाजार की तरफ भाग निकले। भुक्तभोगी शिक्षिका मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। लूट की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी तलाश की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे ।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हीरूपुर गांव निवासिनी पुष्पा देवी नामक शिक्षिका करधना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ा कर करधना बड़ौरा मार्ग से पैदल अपने घर जा रही थी। कि इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मार शिक्षिका के गले से सोने का चैन नोच कर बड़ौरा बाजार की तरफ भाग निकले। पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
