Connect with us

चन्दौली

“शिक्षा-स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता” : चंद्रमोहन गर्ग

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के नवागत जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों, व्यापारियों व आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी चंदौली जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी सबसे बड़ी चुनौती और लक्ष्य है। मैं जनपद के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। किसानों को समय से खाद, बीज और सिंचाई की सुविधा मुहैया कराना और उनकी उपज का भुगतान समय पर कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।”

मूल रूप से गाजियाबाद निवासी चंद्रमोहन गर्ग 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी प्रशासनिक यात्रा बस्ती में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने बरेली में मुख्य विकास अधिकारी और प्रयागराज में नगर आयुक्त के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। चंदौली जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति है।

उन्होंने कहा कि चंदौली को आकांक्षी जनपद की सूची से बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही नौगढ़ और चकिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों से समन्वय और सहयोग की अपेक्षा जताई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page