Connect with us

गोरखपुर

शिक्षा जगत का उज्ज्वल स्तंभ बुझा, शोक में डूबा गोरखपुर

Published

on

गोरखपुर। श्री गांधी इंटर कॉलेज में लंबे समय तक लेक्चरर रहे श्रद्धेय चन्द्रशेखर दुबे का आज प्रातः 7 बजकर 35 मिनट पर 89 वर्ष की आयु में गोलोकवास हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, पूर्व छात्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

चन्द्रशेखर दुबे न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक थे, बल्कि अनुशासन, सादगी और नैतिक मूल्यों के सजीव प्रतीक भी थे। उन्होंने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी। सत्यनिष्ठा, परिश्रम और सेवा को उन्होंने सदैव अपने जीवन का आधार बनाया।

उनका व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत था और उनके आदर्श आज भी छात्रों व सहकर्मियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page