Connect with us

गाजीपुर

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एआरपी कर्ण सागर चतुर्वेदी सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के पर्याय बन चुके एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) कर्ण सागर चतुर्वेदी की उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। जनपद के विकास खंड मरदह में कार्यरत श्री चतुर्वेदी को उनकी विशिष्ट सेवाओं और शैक्षणिक सुधारों के लिए प्रतिष्ठित ‘जयदेश’ समाचार पत्र द्वारा सम्मानित किया गया है।

Loading...

कर्ण सागर चतुर्वेदी को यह सम्मान उनके द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और छात्रों के बीच शिक्षा के प्रति रुचि जगाने के निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है। ‘जयदेश’ समाचार पत्र समूह ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक और शैक्षिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page