Connect with us

बलिया

शिक्षा का दीप जलाकर भविष्य को रोशन कर रहा श्री रामचंद्र संस्कार सेवा केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया) (जयदेश)। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा छितौनी रसड़ा में संचालित श्री रामचंद्र संस्कार सेवा केंद्र जरूरतमंद, असहाय और गरीब बच्चों के भविष्य संवारने का कार्य कर रहा है। यहां लाल जी भाई निस्वार्थ भाव से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

रविवार को ट्रस्ट की ओर से सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को भोजन कराया गया और जरूरतमंदों के बीच पेन वितरित किए गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक श्याम कृष्ण गोयल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Loading...

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे और वर्तमान व पूर्व राष्ट्रपति के अलावा बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले जैसी महान विभूतियों के जीवन पर चर्चा की।

कार्यक्रम में मां रेशमा देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विकास कुमार वर्मा, प्रेम रतन वर्मा, लाल, शिवम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अभिषेक, अंशिका, पायल, रिशु, अंकिता, छोटी, साक्षी, आंचल, प्रिंस, मोहित समेत कई बच्चों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिससे उनमें शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूकता आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page