चन्दौली
शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक, आंदोलन कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के निर्देश के क्रम में जिला तदर्थ सदस्य समिति चंदौली द्वारा विकासखंड नियमताबाद की समीक्षा बैठक की गई। निम्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। एक ट्विटर ऐप पर सबको सूचित किया गया और सक्रिय किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया गया।
22 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक ट्विटर पर कार्यक्रम।
23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
26 फरवरी 2026 को अपराह्न 1:00 बजे से 4:00 बजे तक बीएससी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा तथा जिला अधिकारी के यहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मार्च के तीसरे सप्ताह में रामलीला मैदान में महा रैली आयोजित की जाएगी।
ब्लॉक समिति और संगठन समिति के अध्ययन किया गया तथा सदस्यता रजिस्टर व समीक्षा बैठक रजिस्टर पर ब्लॉक नियमताबाद में कार्य किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बरहनी अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, धानापुर अध्यक्ष प्रदीप सिंह, चकिया अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, साहबगंज अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, चहनिया अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, सकलडीहा अध्यक्ष जयनारायण यादव, महिपाल यादव, अनिल यादव, आनंद चतुर्वेदी तथा ब्लॉक इकाई नियमताबाद के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में दिनेश नारायण सिंह, काशीनाथ सिंह, राम मोहन सिंह, ज्योति भूषण लाल, राकेश कुशवाहा, अजय कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रविदास, सुषमा, रीना सिंह, आनंद तिवारी, सुरेश यादव, मधु रानी, प्रियंका साहू, राजकुमारी सोनी, पूनम अग्रवाल, रीना सिंह, शबाना बानो, दिव्या गुप्ता, हिंदू गुप्ता, चंद्रावती देवी, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, सुशीला तिवारी, किरण बजराय, गरिमा सिंह, श्वेता यादव, वंदना गुप्ता, रीना संदीप, पद्मिनी कुमारी, विवेक सिंह, उनका नाथ उपाध्याय, संदीप कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद अशरफी, राधेश्याम विवाह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिंह ने किया।
