Connect with us

चन्दौली

शिकायतों के निस्तारण में सकलडीहा तहसील अव्वल, एसडीएम के कार्यो की हो रही प्रशंसा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील ने शिकायत निस्तारण में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जनवरी माह की प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस शिकायत निस्तारण समीक्षा में सकलडीहा ने 86.67% शिकायतों का सफल समाधान किया, जिससे यह जिले की सबसे प्रभावी तहसील बन गई।

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय तहसील कर्मियों की मेहनत और बेहतरीन टीम वर्क को दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष टीमें गठित की जाती हैं, और प्रत्येक मामले की मॉनीटरिंग व्यक्तिगत रूप से की जाती है। उनका लक्ष्य हर शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

Loading...

समीक्षा में चकिया तहसील 80% शिकायत निस्तारण के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि नौगढ़ 71.11% के साथ तीसरे, चंदौली 68.89% के साथ चौथे और मुगलसराय 64.44% के साथ पांचवें स्थान पर रही।

एसडीएम मिश्रा ने अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि वे इसी गति से काम करते रहें और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि जनता को शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page