वायरल
शाहरुख खान हुए अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
अहमदाबाद। ग्लोबल सुपरस्टार और बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने से उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार और डॉक्टर की निगरानी में कुछ घंटे रहने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जैसे ही यह खबर प्रशंसकों के बीच फैली तब सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों फैंस उनके सलामती की दुआ मांगते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। केडी हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि, “चिंता की कोई बात नहीं है। शाहरुख खान को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।”
बता दें कि, 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन से अहमदाबाद में आए थे। गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ। मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फैन्स का आभार भी जताया था।
फिर अगले दिन बुधवार (22 मई) को शाहरुख खान की सुबह में तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद केडी हॉस्पिटल ले जाया गया। शाहरुख खान को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और वह डॉक्टर की निगरानी में रहें। कुछ ही घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने बताया कि, “उनकी तबीयत में सुधार है। फिलहाल उन्हें कुछ दिन आराम करने की सख्त जरूरत है।”