Connect with us

पूर्वांचल

शादी से दो दिन पहले दबंगों का कहर, परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला

Published

on

रानीपुर (मऊ)। योगी सरकार जहां प्रदेश को भयमुक्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी है वहीं कुछ मनबढ़ दबंगों के आतंक ने सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

‌चैनपुर गांव, थाना रानीपुर निवासी शिवशंकर दुबे के परिवार पर शादी के ठीक दो दिन पहले कुछ दबंग व्यक्तियों ने मिलकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया।

मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे परिवार के सदस्य विजय शंकर, महेंद्र, देवशंकर, संतोष, विकास और विशाल दुबे शादी के तिलकोत्सव के लिए टेंट का सामान खलीलपुर से लाने गए थे। इसी दौरान सुनियोजित तरीके से दबंगों ने विकास और विशाल पर जानलेवा हमला किया।

किसी तरह विकास ने मोबाइल के जरिए अपने परिवार को सूचना दी। परिवार और अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां पहले से तैयार दबंगों ने रॉड, फावड़ा, कुदाल और अन्य घातक हथियारों से सभी पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, मऊ में भर्ती कराया गया।

बाद में पुलिस द्वारा घायलों का प्राथमिक चिकित्सा रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित परिवार ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दबंगों का क्षेत्र में पहले भी आतंक रहा है।

Advertisement

इनकी धनबल और राजनीतिक दबदबे के कारण पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। इस घटना ने शादी की तैयारियों में जुटी महिलाओं और परिवार को गहरे भय में डाल दिया है।

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa