Connect with us

गोरखपुर

शादी टूटने से नाराज युवक ने महिला को किया बदनाम, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में एक शादी शुदा महिला का सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पहले तय हुई शादी वाली युवती का फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम करने के आरोप में गोला पुलिस ने पीड़िता के तहरीर  पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा की एक पीड़ित शादीशुदा महिला ने गोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गोला थाना क्षेत्र के केशवापार चाड़ी निवासी रवि (पुत्र बच्चन) के साथ तय हुई थी। लेकिन युवक की गलत आदतों के कारण परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अब रवि सोशल मीडिया पर उसकी फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम कर रहा है। पीड़िता के अनुसार इस हरकत से उसके वैवाहिक जीवन पर भी असर पड़ा है और तलाक की नौबत आ गई है।

Loading...

थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page