गाजीपुर
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता प्रेमी संग जेवर और नकदी लेकर फरार
नोनहरा (गाजीपुर) जयदेश। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के प्रेमी के साथ जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में सास की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
सास के अनुसार उनके पुत्र का विवाह 12 फरवरी 2026 को भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। विवाह के बाद करीब एक माह तक घर का माहौल सामान्य रहा।
आरोप है कि नौ मार्च को युवती का पति मुंबई में एक शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। उसी रात नवविवाहिता घर में रखे मंगलसूत्र, लाकेट, हार, चेन, दो अंगूठी, पायल, आयरन बाली समेत अन्य जेवर तथा मुंह दिखाई में मिले 18 हजार रुपये लेकर अपने प्रेमी भदौरा निवासी विशाल राजभर के साथ फरार हो गई।
बताया गया कि घटना के समय सास और उनकी बेटी घर के दूसरे कमरे में सो रही थीं। सास का कहना है कि शादी के बाद नवविवाहिता घर के मोबाइल से अक्सर बातचीत करती थी और एक नंबर पर वह अधिक बात करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।
