Connect with us

वाराणसी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू, निवासी पान दरिबा चेतगंज है, जिसे 5 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

Loading...

पीड़िता की तहरीर पर 4 दिसंबर 2025 को थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्त पिछले करीब आठ वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल साक्ष्य संकलन कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई में चेतगंज थाना की टीम की विशेष भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page